एक उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां आना नॉर्मल है, लेकिन आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां आने लगी है।
आज हम आपको चेहरे पर मुलेठी लगाने के बारे में बताएंगे, जिससे आपको झुर्रियों से राहत मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
मुलेठी में फ्लेवोनोइड्स, टैनिन, अमीनो एसिड, एसेंशियल ऑयल, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आप मुलेठी और गुलाब जल लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच मुलेठी पाउडर में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
इन चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और तकरीबन 20-25 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। आपको काफी आराम मिलेगा।
आप अपने चेहरे पर मुलेठी और कॉफी भी लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच मुलेठी पाउडर में आवश्यकता के अनुसार कॉफी मिक्स करें। दोनों को अच्छे से मिक्स करें।
जब ये चीजें से अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो इसमें हल्का सा पानी डालकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 20 मिनच बाद फेस को वॉश कर लें।
आप मुलेठी में दही मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन न सिर्फ ठंडी रहेगी, बल्कि चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे भी गायब हो जाएंगे।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com