Bakrid 2025 पर ये देसी आउटफिट्स पहनें, लगेंगे हैंडसम


By Priyam Kumari05, Jun 2025 07:00 AMjagran.com

बकरीद का त्योहार

मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ईद उल अजहा या बकरीद का त्योहार बेहद अहम होता है। यह दिन बलिदान और त्याग के लिए जाना जाता है।

ईद के लिए फैशन टिप्स

इन खास मौके पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और नए-नए कपड़े पहनते हैं। महिलाएं तो अपनी तैयारी कई-कई महीने से शुरू कर देती हैं, लेकिन पुरुषों को समझ नहीं आता कि वो क्या पहनें?

पुरुषों के लिए डिजाइनर आउटफिट्स

बकरीद के खास मौके पर अगर आप स्टाइलिश और रॉयल लुक पाना चाहते हैं, तो इन डिजाइनर कुर्तों से आइडिया ले सकते हैं।

फ्लोरल आउटफिट

गर्मी के मौसम में ईद पर कुछ हल्का पहनने का सोच रहे हैं, तो इस फ्लोरल आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

पठानी सूट

ईद के खास मौके पर पठानी सूट भी ट्राई कर सकते हैं। यह आपको हैंडसम लुक देगा। इसके साथ एथनिक दुपट्टा भी कैरी करें।

शर्ट पैंट और जैकेट

आजकल यंग लड़के क्लासी और कूल दिखने के लिए शर्ट पैंट के साथ जैकेट स्टाइल करना पसंद करते हैं। आप भी ऐसे सेट ईद पर पहन सकते हैं।

सफेद अचकन

अगर आप रॉयल लुक कैरी करना चाहते हैं, तो व्हाइट कलर का अचकन एकदम परफेक्ट है। आप आउटफिट के हिसाब से फुटवियर कैरी करें।

कढ़ाईदार कुर्ता

ईद पर शाही लुक के लिए कढ़ाईदार कुर्ता ट्राई करें। इसमें रॉयल ब्लू, गोल्डन या मैरून शेड्स का कुर्ता चुनें।

ईद पर इन डिजाइनर आउटफिट को पुरुष कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram