आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और प्रदूषण के चलते धीरे-धीरे चेहरे की रंगत भी खराब होने लगी है और स्किन संबंधी परेशानियां भी हो रही है।
अगर आप भी चांद सा निखार पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ इस तरह से घी लगाना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, विटामिन-के, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा-9 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह स्किन को हेल्दी रखता है।
चेहरे पर नूर लाने के लिए आप घी और बेसन लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच घी में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी और कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं।
इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें। आपको फर्क नजर आ जाएगा।
रूखी स्किन से राहत पाने के लिए आपको रात में देसी घी से हल्के हाथों से अपने पूरे चेहरे की मसाज करनी चाहिए। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग हो जाएगी।
अगर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको घी और केसर लगाना चाहिए। इसके लिए 1 चम्मच घी में 3-4 केसर के छल्ले मिक्स कर लें।
इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com