23 साल पहले आई फिल्म ये दिल आशिकाना में एक्ट्रेस जिविधा शर्मा ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।
जिविधा शर्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनका करियर काफी सफल रहा है। वह 44 की उम्र में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।
44 की जिविधा का हर एक लुक फैंस को काफी पसंद आता है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक्स पर।
ये दिल आशिकाना की पूजा यानी जिविधा ग्रे कलर के लहंगा में काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं। उनका ये लुक फैंस ने खूब पसंद किया।
एक्ट्रेस व्हाइट कलर की मेक्सी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है, जो लुक में चार चांद लगा रहा है।
जिविधा साड़ी में भी बहुत सुंदर लगती हैं। वह साड़ी को बेहद खूबसूरत तरीके से स्टाइल करती हैं, जिससे फैंस इंस्पायर होते हैं।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन जिविधा हर किसी आउटफिट में स्टाइलिश नजर आती हैं। इस फोटो में उन्होंने टॉप के साथ जींस स्टाइल किया है।
एक्ट्रेस जिविधा शॉर्ट ड्रेस में बला की खूबसूरत लगती हैं। 44 की उम्र में भी वह बेहद हसीन नजर आती हैं।
जिविधा शर्मा के इन लुक्स को फैंस ने खूब पसंद किया। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@jividhasharma_official)