अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए कुछ लोग शेव करते हैं और इसके चलते यहां की स्किन काली नजर आने लगती है। जिसमें से कभी-कभार बदबू भी आने लगती है।
आज हम आपको फिटकरी का इस्तेमाल करने के कई तरीके बताएंगे, जिसे फॉलो करने से आप अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
फिटकरी में एल्यूमीनियम, सल्फेट, एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसे एलम भी कहा जाता है। फिटकरी को स्किन के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है।
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप नींबू और फिटकरी से बना पेस्ट भी लगा सकते हैं। इसके लिए फिटकरी के पाउडर में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। जब मिक्स हो जाए, तो इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। तकरीबन 15 मिनट बाद अपने अंडरआर्म्स को धो लें। आपको काफी फर्क नजर आएगा।
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप फिटकरी और दही का मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसे आपको अंडरआर्म्स में लगाने के बाद 15 मिनट बाद धो लेना है।
आप फिटकरी और गुलाब जल का पैक बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फिटकरी को पीस लें। अब इसमें 2 चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिलाएं।
जब ये दोनों चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। तकरीबन 15-20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आपको फर्क नजर आ जाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com