दशहरा हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन प्रभु राम ने लंकापति रावण का वध किया था।
इसके चलते राम ने लंका पर जीत हासिल की थी। दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है।
इस साल दशहरा 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को मनाया जाएगा। इस साल दशहरा शनि देव की कृपा पाने के लिए भी विशेष है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दशहरा पर करने से शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानें।
इस दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शमी का पौधा लगा लें। इससे शनि दोष, शनि की महादशा और साढ़ेसाती आदि के कष्टों से राहत मिलेगी।
घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मकता बढ़ेगी। घर के सदस्यों को कामों में सफलता मिलेगी। धन की आवक बढ़ेगी।
दशहरा के दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर दीपक जलाएं। इससे शनि के क्रोध और अशुभ फलों से राहत मिलती है।
दशहरा पर ये उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com