मूलांक के आधार पर व्यक्ति की पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल की जाती है। मूलांक 1 से 9 तक होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि इस डेट ऑफ बर्थ में जन्मे काफी कंफ्यूज रहते हैं। आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें।
मूलांक के अनुसार जो लोग किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेते हैं, ऐसे लोग कंफ्यूज रहते हैं।
इन लोगों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा है। ये जातक बेहद रचनात्मक होते हैं।
इस मूलांक के लोग आसानी से दूसरों के बहकावे में आ जाते हैं और इसकी वजह से ऐसे लोग बार-बार नुकसान उठाते हैं।
मूलांक 2 के जातक बेहद सरल और भावुक किस्म के व्यक्ति होते हैं। ये लोग कला के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं।
मूलांक 2 के जातक ज्यादा देर तक किसी बात पर स्थिर नहीं रह पाते हैं। वे अक्सर दुविधा के शिकार रहते हैं।
मूलांक 2 के जातक दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। इन लोगों को पैसे जमा करने की आदत होती है।
2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग कंफ्यूज रहते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com