नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी को भोग लगाते समय पढ़ें ये 3 मंत्र


By Ashish Mishra09, Oct 2024 10:00 PMjagran.com

शारदीय नवरात्र 2024

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि महागौरी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

महागौरी की पूजा करें

नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

मां महागौरी को भोग लगाएं

नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा करते समय भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा, फूल अर्पित करना शुभ होता है। इससे मां गौरी प्रसन्न होने लगती हैं।

नारियल की बर्फी का भोग लगाएं

नवरात्र में मां महागौरी की पूजा करते समय नारियल की बर्फी का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही, नारियल के लड्डू का भी भोग लगा सकते हैं।

मोगरे का फूल

महागौरी की पूजा करते समय मोगरे का फूल का फूल अर्पित करना चाहिए। इस फूल को अर्पित करने से साधक को मां गौरी का आशीर्वाद मिलता है।

मंत्र का जाप करना

महागौरी की पूजा करते समय श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मां गौरी प्रसन्न होती हैं।

महागौरी के लिए मंत्र

नवरात्र के आठवें दिन महागौरी को प्रसन्न करने के लिए या देवी सर्वभू‍तेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

धन की प्राप्ति के लिए मंत्र

अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो नवरात्र के आठवें दिन ॐ देवी महागौर्यै नमः मंत्र का जाप करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ