हिंदू धर्म में पशु-पक्षियों का विशेष धार्मिक महत्व है। गाय को माता कहकर पुकारा जाता है, क्योंकि उसमें सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि गाय की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप गाय माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह करने से आपकी कुंडली में मौजूद कई दोष दूर हो जाते हैं।
गाय के गले व पीठ को सहलाने चाहिए, क्योंकि उसको यह बहुत पसंद आता है। ऐसा करने से आपको उसका आशीर्वाद प्राप्त होगा।
रोज खुद के खाने से पहले गाय को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गाय को रोज हरा चारा खिलाना चाहिए।
ऐसा करने से घर में सुख शांति आती है। आप बुध ग्रह की अशुभता से बचे रहेंगे और जीवन में कभी निराश नहीं होंगे।
मंदिर में गाय की तस्वीर रखने से देवी-देवता बहुत खुश होते हैं। यह आपके जीवन में सकारात्मकता में लेकर आएगी।
आप मंदिर में रखी तस्वीर की रोज पूजा कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही पुण्यकारी होगा।
अगर आप यह काम करते हैं तो इससे आपको गौ माता आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होगा। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com