नदी में स्नान करने से क्या फायदे होते हैं?


By Akanksha Jain01, Apr 2024 04:24 PMjagran.com

मां समान हैं नदी

सनातन धर्म में नदियों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। हिंदू धर्म में नदियों को मां समान बताया गया है और हम हिंदू नदी को मां मानता है।

नदी में स्नान करना

नदी में स्नान बहुत लोग करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि नदी में स्नान करने से क्या लाभ होते हैं। आज हम आपको इन्हीं लाभों के बारे में बताएंगे।

सप्त नदियों के नाम

भारत में कई नदियों को लोकमाता कहकर पुकारा जाता है। शास्त्रों में भी स्नान करते समय सप्त नदियों, गंगा, यमुना, सिंधु, नर्मदा, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी को याद करने का विधान है।

नदी में स्नान करने का महत्व

पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं नदी में स्नान करने का महत्व क्या है?

नदी में नहाने से मिलता है पुण्य

नदी में स्नान करने से पुण्य मिलता है और अगर आप नदी में स्नान करने के साथ साथ सूर्य को अर्घ देते हैं तो बहुत लाभ होता है।

अंतरमन शांत होता है

 नदी में स्नान करने से निरोग काया मिलती है, मन शुद्ध होता है और अंतरमन में भी शांति का वास होता है। नदी में नहाने से ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है। 

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

इसके अलावा नदी में स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर जाती है। साथ ही नदी में नहाने से ग्रहों की दशा में भी सुधार आता है।

प्रात: काल करें स्नान

नदी में हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। नदी में प्रातः काल स्नान करना शुभ माना जाता है। स्नान करते वक्त साबुन आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

आध्यात्मिक की खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहे jagran.com