सर्दियों में रागी ऐसे खाएं, शरीर को मिलेगी गर्माहट


By Farhan Khan17, Jan 2025 04:35 PMjagran.com

रागी शरीर को देता है गर्माहट

सर्दियों में अक्सर लोग ऐसे फूड्स अपनी डाइट में शामिल करते है, जो शरीर को अंदर गर्म रखें। रागी इन्हें फूड्स में से एक है, जो बेहद पौष्टिक माना जाता है।

रागी में मौजूद पोषक तत्व

रागी में  कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे फिंगर बाजरा के रूप में भी जाना जाता है।

रागी डाइट में शामिल करने के तरीके

आज हम आपको डाइट में रागी शामिल करने के तरीकों के बारे में बताएंगे। ताकि आप सर्दियों में भी हेल्दी रह सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

रागी मिल्क शेक

आप रागी मिल्क शेक बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले रागी को पकाएं। रागी को पकाने के बाद इसमें दूध, केला और शहद मिलाएं और इस तरह से आपका रागी शेक तैयार हो जाएगा।

रागी डोसा

आपने डोसा तो खूब खाया होगा, जो खाने में काफी टेस्टी होता है। रागी डोसा भी खाने में ऐसा ही होती है। यह डोसा ग्लूटेन फ्री और प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है।

रागी डोसा बनाने का तरीका

रागी डोसा बनाने के लिए रागी को पानी, प्याज, हरा धनिया और मसालों के साथ मिलाकर पीस लें और फिर इसे पैनकेक की तरह पका लें।

सलाद के रूप में खाएं रागी

अगर आप रागी को सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके लिए पकी हुई रागी को शिमला मिर्च, ककड़ी और टमाटर जैसी सब्जियों के साथ मिलाएं और इसका सेवन करें।

लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com