40 की उम्र के बाद स्किन में नेचुरल कोलेजन और इलास्टिसिटी कम होने लगती है। ऐसे में फेस एक्सरसाइज करने से आप अपनी स्किन को टाइट और शाइनी बना सकते हैं। इससे झुर्रियां कम होने के साथ चेहरे में निखार भी बढ़ेगा। आज हम आपको कुछ असरदार फेस एक्सरसाइज बताएंगे जिनको करके आपकी स्किन सुंदर और जवां रहेगी।
फोरहेड की त्वचा पर खिंचाव और झुर्रियों को कम करने के लिए 'फोरहेड स्मूदिंग' एक्सरसाइज करें। अपने हाथों से माथे को उंगलियों से हल्का दबाव देते हुए माथे पर नीचे से ऊपर की ओर मूमेंट करें।
आंखों के आसपास के रिंकल्स को कम करने के लिए आई सर्कल्स करें। इसे करने के लिए अपनी उंगलियों से सर्कल मूवमेंट करें। इससे आंखों के डार्क सर्कल्स और पफीनेस को भी कम करा जा सकता है।
चीक लिफ्टिंग एक्सरसाइज करने के लिए मुंह को ओ आकार में खोलें और फिर अंदर को सांस लेके गालों को पिचका लें। इससे आपके गाल टाइट और फुलर हो जाएंगे, जिससे रिंकल्स कम दिखेंगे।
होंठों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए लिप पुलिंग करें। इसे करने के लिए होठों को बाहर की तरफ खींचें और 5 से 7 सेकंड तक होल्ड करें। इसे करने से होठों को शेप में रखने में भी मदद करता है।
डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए 'जॉ स्ट्रेच' करें। सिर को पीछे की तरफ झुकाएं और अपने जबड़े को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करें। इसे लगातार कुछ दिनों तक करने से आपकी चिन शार्प बन जाएगी।
फेस एक्सरसाइज करने से चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे चेहरे में चमक आती है और एजिंग कम होती है। इससे आपकी स्किन जवां और सुंदर लगती है।
चेहरे को ग्लोइंग और जवां बनाने के लिए इन एक्सरसाइज के साथ अच्छी और हेल्दी लाइफस्टाइल भी अपनाएं। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।