हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कद्दू के बीज मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, फाइबर और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जो आपको हेल्थ को अच्छा रखते हैं।
आज हम आपको कद्दू के बीज खाने का तरीका बताएंगे, जिससे आपकी तबियत कभी नहीं बिगड़ेगी। आइए इस तरीके के बारे में विस्तार से जानें।
आप कद्दू के बीजों को दूध के साथ खा सकते हैं क्योंकि इन्हें दूध के साथ मिलाकर खाने से पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है।
कद्दू के बीज और दूध दोनों में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इन दोनों को एकसाथ खाने से आपको इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप बीमार नहीं होंगे।
जिन लोगों का पाचन खराब रहता है, उनके लिए कद्दू के बीजों वाला दूध किसी अमृत से कम नहीं माना जाता क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है।
आज की खराब लाइफस्टाइल और ऑफिस के वर्क लोड के चलते अक्सर नींद कम ही आती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको डाइट में कद्दू के बीजों वाला दूध शामिल करना चाहिए।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग दूध के साथ कद्दू के बीज खाते हैं, उनकी हड्डियां मजबूत रहती है क्योंकि इनमें कैल्शियम होता है।
गर्मियों में अक्सर दिल से जुड़ी बीमारियां देखने को मिलती है और इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए पोटेशियम से भरपूर कद्दू के बीजों वाला दूध पिया जा सकता है।
कद्दू के बीज आपको दूध में मिक्स करके खाने चाहिए। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com