यंग गर्ल्स को अट्रैक्टिव लुक देंगे ये Lipstick Shades


By Priyam Kumari05, Apr 2025 07:00 PMjagran.com

लिपस्टिक टिप्स

लिपस्टिक मेकअप का एक ऐसा हिस्सा है, जो ओवरऑल लुक को कंप्लीटकरने में मदद करता है। हर उम्र की महिलाएं लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं।

यंग गर्ल्स के लिए लिपस्टिक शेड्स

कई बार यंग गर्ल्स लिपस्टिक शेड्स को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं। अगर आप भी उनमे से हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अप्लाई करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

न्यूड लिपस्टिक शेड

यंग गर्ल्स खूबसूरत और एलिगेंट लुक के लिए न्यूड लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे शेड हर तरह के आउटफिट्स पर बहुत अच्छी लगती हैं।

रेड लिपस्टिक शेड

यंग गर्ल्स पर रेड कलर की लिपस्टिक शेड खूब जचेंगी। अगर आप पार्टी में स्टनिंग लुक चाहती हैं, तो इस शेड को जरूर ट्राई करें।

ब्राउन लिपस्टिक शेड

वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर आउटफिट के लिए ब्राउन लिपस्टिक एकदम परफेक्ट है। इस तरह के शेड फेयर गर्ल्स को शानदार लुक देती हैं।

पिंक लिपस्टिक शेड

ऑफिस गोइंग गर्ल्स क्लासी लुक के लिए पिंक कलर की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं। ऐसे शेड आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगा।

वाइन लिपस्टिक शेड

वाइन कलर गोरी लड़कियों के साथ सांवली लड़कियों पर खूब खुलकर निखार आता है। यह शेड देखने में शानदार लुक देगा।

चेरी रेड लिपस्टिक शेड

चेरी रेड कलर की लिपस्टिक हर उम्र की महिलाओं पर खूब जचती हैं। आप अट्रैक्टिव लुक के लिए ऐसे लिपस्टिक शेड चुन सकती हैं।

मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva