स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अब हर किसी की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुके हैं।
सोशल मीडिया, गेमिंग और स्ट्रीमिंग सर्विस ने हमें इन गैजेट्स की ओर ज्यादा आकर्षित किया है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ज्यादा मोबाइल-लैपटॉप देखते हैं, तो इससे हड्डियों को कौन-से गंभीर नुकसान हो सकते हैं?
कई शोध के मुताबिक, ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल से 20 से 40 साल के लोगों में पीठ और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं में 50% का जबरदस्त इजाफा हुआ है।
इस समस्या को नजरअंदाज करने से गर्दन में दर्द, कंधों में अकड़न, सिरदर्द और फिजिकल एक्टिविटी में कमी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
जब हम गर्दन झुकाकर स्क्रीन देखते हैं, तो गर्दन, पीठ और रीढ़ की हड्डी पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है।
नॉर्मल पोजीशन में, गर्दन और पीठ सीधी होती हैं लेकिन लगातार झुकाव से रीढ़ की हड्डी पर तनाव पड़ता है।
रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
नियमित रूप से वेटलिफ्टिंग, योग, मेडिटेशन, स्ट्रेचिंग और कार्डियो एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे रीढ़ की हड्डी लचीली और मजबूत बनी रहती है।