बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैशन सेंस को लेकर तहलका मचाए रहती हैं। अभिनेत्री का हर लुक काफी स्टाइलिश होता है।
एक्ट्रेस वैसे तो हर ऑउटफिट में कहर ढाती हैं, लेकिन उनके साड़ी ड्रेपिंग के आइडियाज काफी डिफरेंट होते हैं। जिनको आप भी इस फेस्टिव सीजन में ट्राई कर सकती हैं।
अभिनेत्री ने ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी को साइड चुन्नट से विद लांग पल्लू लुक दिया है। उन्होंने साड़ी से अपना सिर भी कवर किया हुआ है।
आजकल ऐसी रेडी टू वियर साड़ी काफी फैशन में चल रही हैं। ऐसे में आप भी ऐसी विद आउट प्लेट्स साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ उन्होंने पल्लू को दुपट्टे स्टाइल में हैंड पर लिया हुआ है।
आप इस फेस्टिव सीजन तनीषा मुखर्जी की तरह फ्रंट ओपन साड़ी पहन सकती हैं। इसके नीचे आप भी सलवार वियर करें और कमर में गोल्डन बेल्ट से खुद को और ज्यादा स्मार्ट बनाएं।
यदि आप नार्मल साड़ी ड्रेप करके बोर हो गई हैं तो आप एक्ट्रेस की तरह धोती स्टाइल साड़ी लुक को कॉपी कर सकती हैं। ये आपको यूनिक लुक देगी।
एक्ट्रेस ने रेड कलर की गोल्डन जरी बॉर्डर साड़ी को बंगाली स्टाइल में कैरी किया है। आप इस लुक को दिवाली पर ट्राई आकर सकती हैं।
यंग गर्ल्स के लिए तनीषा की फ्रंट स्लिट साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। आप इस तरह की साड़ी में त्योहारों पर काफी ग्लैमरस दिखेंगी।