आजकल लोग OTT पर फिल्मों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। OTT पर देखने के लिए हॉरर, कॉमेडी, थ्रिलर से लेकर रोमांस हर तरह की फिल्मों का ऑप्शन होता है, जिन्हें लोग कभी भी अपने मन के अनुसार देख सकते हैं।
Online Platform जी5 ने अपने कंटेंट के साथ हमेशा लोगों को बेहतरीन कहानियां दिखाई हैं और इस साल भी ZEE5 ने अपनी फिल्म लाइब्रेरी में कुछ धमाकेदार फिल्में जोड़ी हैं। तो चलिए, जानते हैं जी5 की उन टॉप 5 फिल्मों के बारे में, जो 2024 के इस आखिरी हफ्ते को एकदम रोमांचक बना देंगी।
31 अक्टूबर को आई इस साउथ की फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब यह फिल्म जी5 पर धमाल मचा रही हैं। प्रियंका मोहन, जैम रवि और राव रमेश की एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दी थी।
दूसरे नंबर पर है जॉन अब्राहम की वेदा फिल्म। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। इस फिल्म को आप आराम से जी5 पर देख सकते हैं।
यह फिल्म सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी की एक्टिंग ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। आप इस फिल्म को अपने घर वालों के साथ बैठकर न्यू ईयर का माजा उठा सकते है।
हॉलीवुड की फेमस वेनम फ्रेंचाइजी का तीसरी फिल्म वेनम भी आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसी फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों के लिए वेनम फिल्म एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।
क्राइम रिपोर्टर के इर्द गिर्द घूमने वाली यह फिल्म आजकल OTT पर काफी ट्रेंड में है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। आप 2024 के आखिरी दिनों को इन फिल्मों के साथ देख के मनोरंजन उठा सकते हैं।
बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Imdb