गोविंदा की बेटी के शानदार लुक्स आप भी देखें


By Priyam Kumari23, Dec 2024 05:11 PMjagran.com

गोविंदा की बेटी टीना अहूजा

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की बेटी टीना अहूजा किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर नए-नए पोस्ट करती रहती हैं।

गोविंदा का करियर

बता दें कि गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर में खूब नाम कमाया है, लेकिन उनकी बेटी ज्यादा सुर्खियों में नहीं आई हैं।

टीना की तस्वीरें

टीना अहूजा अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर टीना के 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

टीना का जन्म

टीना का जन्म 16 जुलाई 1988 में हुआ था। वह बचपन से ही मुंबई में ही रही हैं। उन्हें स्कूल टाइम से ही एक्टिंग का काफी शौक रहा है।

एक्ट्रेस का डेब्यू

बता दें कि टीना ने साल 2015 में फिल्म सेकंड हैंड हसबैंड से डेब्यू किया था। हालांकि एक्ट्रेस की यह फिल्म फ्लॉप हो गई और दर्शकों को उनकी एक्टिंग कुछ खास पसंद नहीं आई।

फिल्म इंडस्ट्री से हो गईं दूर

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने सिर्फ दो फिल्म और कुछ म्यूजिक एल्बम करके फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

फैमिली

वहीं, अब टीना खुद की इवेंट कंपनी चला रही हैं और पापा के साथ भी काम करती हैं। एक्ट्रेस अपनी फैमिली से काफी प्यार करती हैं।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@tina.ahuja)