Ind vs SA: टी20 सीरीज का आगाज कल से, यहां देखें बिल्कुल फ्री में


By Amrendra Kumar Yadav09, Dec 2023 12:48 PMjagran.com

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है। भारत को टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है।

10 दिसंबर से शुरू हो रही है टी20 सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी 20 सीरीज 10 दिसंबर से शुरू हो रही है। टी 20 मैचों की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है।

युवाओं को दिया गया मौका

टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इसमें यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों को मौका दिया गया है। इसके साथ ही लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी मौका दिया गया है।

कहां खेला जाएगा मुकाबला?

टी20 का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, वहीं टॉस आधा घंटे पहले होगा।

कहां देख सकते हैं?

इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी इसे देख सकते हैं।

युवाओं को प्रतिभा बिखेरने का मौका

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 5 मैचों की टी 20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया। अब विदेशी सरजमीं पर भी खिलाड़ियों को अपना जलवा बिखेरने का सुनहरा मौका है।

क्या है पिच का मिजाज?

डरबन के इस मैदान की बात करें तो यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है, फास्ट बॉलर्स को स्विंग मिलती है जिससे वे खतरनाक साबित हो सकते हैं।

टी20 विश्व कप का आयोजन

अगले साल 2024 में टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा, इससे पहले यह सीरीज भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM