भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है, 10 दिसंबर से भारत और अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी 20 सीरीज का आगाज होगा।
टी 20 मैचों की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, इस टीम में युवाओं को मौका दिया गया है, वहीं रोहित और विराट को आराम दिया गया है।
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड इस सीरीज में डेविड मिलर के पास हिटमैन रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने से मिलर महज 42 रन दूर हैं।
दरअसल द्विपक्षीय सीरीज की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 16 मैचों खेले हैं और इस दौरान 28 की औसत से 420 रन बनाए हैं।
वहीं मिलर ने भारत के खिलाफ 15 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान 47.37 की औसत से 379 रन बनाए हैं और वह रोहित से 42 रन पीछे हैं।
डेविड मिलर की बात करें तो इस समय वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं रोहित इस सीरीज में खेल नहीं रहे हैं तो मिलर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के साथ तीनों फॉर्मेट में मैच खेलने हैं, वनडे की कमान के एल राहुल को सौंपी गई है। वहीं टेस्ट में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे।
टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, इनमें शुभमन गिल, ईशान किशन, रिंकू सिंह, जीतेश शर्मा, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार को मौका दिया गया है।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM