युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई ने रचा इतिहास, बने नंबर 1 गेंदबाज


By Amrendra Kumar Yadav07, Dec 2023 12:59 PMjagran.com

युवा लेग स्पिनर ने रचा इतिहास

भारतीय टीम के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर ली है।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दिखाया था दमदार प्रदर्शन

रवि बिश्नोई ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और 9 विकेट झटके थे, इसी के साथ रवि ने बल्ले से भी बढ़िया प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

अफगानिस्तान के राशिद खान को किया पीछे

इसी के साथ रवि ने अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान को पीछे कर दिया है। राशिद अब टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर 2 पर आ गए हैं।

699 रेटिंग अंक

रवि 699 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर हैं, वहीं 692 अंक के साथ राशिद खान दूसरे स्थान पर हैं। रवि ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से दिग्ग्जों का ध्यान आकर्षित किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स का हैं हिस्सा

वहीं आईपीएल में रवि बिश्नोई लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं, आईपीएल में रवि आलराउंडर की भूमिका निभाते हैं।

2022 में किया डेब्यू

रवि बिश्नोई ने भारतीय टीम के लिए साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मुकाबले में डेब्यू किया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन

रवि ने भारतीय टीम के लिए अब तक कुल 21 मैच खेले हैं, जिसमें वह 34 विकेट झटकने में कामयाब रहे हैं। वहीं उनकी इकॉनमी 7.14 की रही है।

रवि का बेस्ट प्रदर्शन

रवि के बेस्ट प्रदर्शन की बात करें तो 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट रवि का सर्वश्रेष्ठ है, इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी मौका मिलने पर रवि बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com