फ्रांस ने दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल में जगह बना ली।
18 दिसंबर को लुसैल स्टेडियम में फीफा विश्वकप का फाइनल होगा।
अर्जेंटीना ने पहले सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 से हराया था। फ्रांस के पास ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है। वहीं मेसी अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।
फ्रांस और अर्जेंटीना दोनों ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 5 गोल के साथ एमबाप्पे और मेसी इस विश्वकप में सर्वाधिक गोल की दौड़ में सबसे आगे हैं।
बता दें 60 साल पहले 1958 और 1962 में लगातार दो फीफा विश्वकप जीते थे। ऐसे में फ्रांस के पास ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है।
फ्रांस ने 2018 में क्रोएशिया को हराकर फीफा विश्वकप जीता था। अब वह लगातार दूसरी बार फीफा विश्वकप के फाइनल में पहुंचा है।