भारतीय क्रिकेट टीम और क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज काफी खास दिन है, आज 5 भारतीय खिलाड़ी अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ऐसे में फैंस इन शानदार खिलाड़ियों को कुछ तरीके से विश कर रहे हैं, सभी खिलाड़ियों ने भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और क्रिकेट प्रेमियों को एंटरटेन किया है।
ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कौन से 5 खिलाड़ी हैं, जो आज 6 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अपने यूनिक एक्शन और किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
भारत के बेहतरीन आलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा आज 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। जडेजा ने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई है।
भारत के आक्रमक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। अय्यर ने इसी साल खेले गए एकदिवसीय विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की।
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह आज 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आरपी सिंह ने 2007 टी 20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे।
वहीं भारतीय बल्लेबाज करुण नायर आज 32वां जन्मदिन मना रहे हैं, नायर ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जमाया है और ऐसा करने वाले दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com