World Cup 2023: India vs England मैच यहां देख सकते हैं फ्री में


By Amrendra Kumar Yadav30, Sep 2023 12:30 PMjagran.com

World Cup 2023

विश्व कप 2023 का आगाज होने वाला है। इसके लिए वार्म अप मैच कल से शुरू हो चुके हैं। इस विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Ind vs Eng

आज भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का वार्म अप मैच भी खेला जाएगा। विश्व कप से पहले इस मैच में दोनों टीमों को अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी को सुधारने का मौका मिलेगा।

कहां हो रहा मैच

यह मैच असम के गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 2 बजे से होगा, वहीं टॉस 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं

वार्म अप मैच के ये मुकाबले स्टार स्पोर्टस, स्टार स्पोर्ट्स एचडी1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 पर देख सकते हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार

वहीं इन मुकाबलों को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

भारतीय गेंदबाजों को परखने का मौका

इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों को इंग्लैंड की बल्लेबाजी के सामने परखने का मौका मिलेगा। इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई है।

इंग्लैंड के बल्लेबाज

इंग्लैंड के बल्लेबाजों में जोस बटलर, जॉनी बेयरेस्टो, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन और मोइन अली जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।

कुलदीप, अश्विन और जडेजा को मौका

इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को अपनी गेंदबाजी परखने का मौका मिलेगा।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com