आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट का आगाज होना है। जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा।
रोहित शर्मा की अगुवाई में पहली बार भारतीय टीम वनडे विश्व कप खेलने उतरेगी।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि 1975 से लेकर 2019 तक कई टीमों ने विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
विश्व कप की शुरुआत वेस्टइंडीज ने जीत के साथ की थी। इसके बाद 1979 में भी वेस्टइंडीज ने खिताब जीता था।
पहली बार कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 में और दूसरा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में जीता।
पाकिस्तान के विश्व कप जीतने की बात करें तो टीम ने दो बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार विश्व कप का खिताब जीता है, जो कि बाकी टीमों के अनुसार सबसे ज्यादा है।
कंगारू टीम 2 बार उपविजेता टीम भी रही है। इंग्लैंड ने 1 बार विश्व कप का खिताब जीता साल 2019 में इंग्लैंड ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com