रोमांस से भरपूर फिल्मों का ट्रेंड बॉलीवुड में लंबे समय से चला आ रहा है। ऐसा माना जाता कि रोमांस के बिना फिल्म की स्टोरी फीकी होती है। OTT प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक खजाना है, जिस पर आप अपने मूड के अनुसार अलग-अलग जॉनर की मूवी देख सकते हैं।
कुछ ही दिनों में 2025 की शुरुआत होने वाली है। क्या आप भी नए साल पर अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताने की सोच रहें हैं? तो आज हम आपके लिए लेकर आए OTT प्लेटफॉर्म की 5 रोमांटिक फिल्में, जिन्हे आप 1 जनवरी की शाम को अपने पार्टनर के साथ देखकर आनंद उठा सकते हैं।
2016 में आई इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन को साथ में पर्दे पर देखा गया। यह एक रोमांटिक और म्यूजिकल मूवी है जिसे लोगों ने बेहद प्यार दिया।
काजल अग्रवाल और रणदीप हुड्डा यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक ट्विस्टेड से भरी लव स्टोरी को दिखाया गया है। आप इसे जी 5 पर देख सकते हैं।
2017 की इस फिल्म में लव ट्रायंगल को दिखाया गया है। राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सेनन की एक्टिंग को लोगों ने बेहद पसंद किया। आप अपने पार्टनर के साथ इस मूवी को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं।
इम्तियाज अली की इस फिल्म ने 2007 में आते ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी थी। यह फिल्म नए साल की शुरुआत करने के लिए एकदम बेस्ट फिल्म है।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 2023 में आई इस फिल्म ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में दो प्यार करने वालों की लड़ाई से लेकर प्यार को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। आल ऐसी नोक झोंक वाली फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं।
बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@imdb)