साल 2024 म्यूजिक लवर्स के लिए काफी मजेदार रहा। जोनास ब्रदर्स, एड शीरन जैसे इंटरनेशनल स्टार्स से लेकर दिलजीत दोसांझ, सुनिधि चौहान जैसे देसी कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। लेकिन इन कॉन्सर्ट्स में कई बार विवाद देखने को भी मिला।
मोनाली ठाकुर हाल में वाराणसी के एक शो में पहुंची थीं। लेकिन वहां की व्यवस्था से वो इतनी नाराज हो गई कि परफॉर्मेंस के बीच में ही शो छोड़कर चली गई। उन्होंने प्रेस और फैंस को मिलने से भी इनकार कर दिया।
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का टूर इस साल सुर्खियों में रहा। तेलंगाना के एक शो के दौरान उन्हें सरकार की ओर से लीगल नोटिस मिला। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने गानों में बदलाव किए।
करण औजला के गानों के काफी दीवाने फैंस हैं। उनके एक शो मॉल में हुआ था, जिसमें काफी हंगामा मच गया। नशे में धुत कुछ लोगों ने पुलिस अफसर से मारपीट की और उनकी ड्रेस भी फाड़ दी।
सुनिधि चौहान के एक शो में स्टेज पर बोतल फेंकने की घटना हुई। गुस्से में सुनिधि ने परफॉर्मेंस रोकने की बात कही। हालांकि बाद में उन्होंने शो को पूरा किया, लेकिन इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया।
एक बड़े शो में सोनू निगम ने परफॉर्म किया। शो में बड़े राजनेता और मेहमान भी मौजूद थे, लेकिन उनका गाना शुरू होने से पहले ही कई नेता वहां से चले गए, जिस पर सोनू ने बाद में अपनी नाराजगी जाहिर की।
एड शीरन, दुआ लीपा और मरून 5 जैसे इंटरनेशनल कलाकारों ने इस साल India में अपने म्यूजिक शोज से फैंस का दिल जीत लिया। इन सभी के परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।
2024 म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए विवादों और धमाकेदार परफॉर्मेंस का साल रहा। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।