डिप्रेशन से भरे माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए देखें ये 5 बॉलीवुड फिल्में


By Akshara Verma12, Dec 2024 07:03 PMjagran.com

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है जो मेंटल हेल्थ का महत्व समझती है। लोगों को डिप्रेशन से लड़ने में मदद करती है। इसी के साथ यह फिल्में लोगों को मुश्किलों से निकलने के अच्छे सुझाव भी देती है। आइए जानते है 5 ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।

तारे जमीन पर

इस फिल्म में मेंटली डिसेबल बच्चे की स्थिति को दिखाया गया है। लोगों ने इस फिल्म कहानी और आमिर खान की एक्टिंग को काफी प्यार दिया था।

बर्फी

बर्फी मूवी में प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता। इस फिल्म में रोजमर्रा के जीवन में आने वाली परेशानियों को दिखाया गया है।

डियर जिंदगी

आलिया भट्ट की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस इस फिल्म में एंजाइटी और डिसऑर्डर का शिकार हो जाती है। शाह रुख खान ने भी इस फिल्म में काफी अच्छा काम किया।

माई नेम इज खान

करण जौहर की इस फिल्म में शाहरुख खान को Asperger Syndrome नाम की बीमारी हो गई थी। इस फिल्म में करण जौहर ने सोशल इंटरेक्शन से बचने वालों की कहानी को काफी अच्छे से दिखाया है।

थ्री इडियट्स

डायरेक्टर ने फिल्म में मेंटल हेल्थ पर असर डालने वाले दो गंभीर मुद्दे को बताया है। पहला जिसने माता पिता बच्चे को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए जबरदस्ती करते है, दूसरा-बच्चे के पैदा होने से पहले ही उसके भविष्य को तय कर देने वाला।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Imdb