फायर निकला पुष्पा 2: छप्परफाड़ कमाई क्यों कर रही है फिल्म? जानिए


By Priyam Kumari12, Dec 2024 04:47 PMjagran.com

दर्शकों में पुष्पा 2 का क्रेज

इस वक्त हर सिनेमाघर में पुष्पा 2 का जादू चल रहा है। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि वह किसी और मूवी को देखना नहीं चाह रहे। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ अल्लू अर्जुन का ही राज चल रहा है।

7वें दिन का कलेक्शन

इसके अलावा, फिल्म पुष्पा 2 की ऐतिहासिक कमाई को लेकर भी हर तरफ चर्चा हो रही है। हालांकि, फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 7 दिन हुए है। इस मूवी ने दुनियाभर में लगभग 1,062 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है।

पुष्पा 2 की कमाई का क्या है कारण?

लेकिन क्या आपके भी मन में ये सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्या है इस फिल्म में जो छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आज हम इस स्टोरी में इसके पीछे का मुख्य कारण के बारे में बताएंगे।

पहला पार्ट कमाल

बता दें कि तीन साल पहले पुष्पा 2 का पहला पार्ट आया था, जिसने खूब सफलता हासिल की। पुष्पा- द राइज में अल्लू अर्जुन की दमदार एक्टिंग और डायलॉग को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। जब से ही लोग पुष्पा के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे।

एंटी हीरो

समय के साथ-साथ सिनेमा में भी कुछ बदलाव आया। अब दर्शक सिंपल रोल करने वाले अभिनेता की जगह पुष्पा जैसे एंटी हीरो को काफी पसंद करते हैं। इसी क्रम में अब एनिमल और केजीएफ 2 जैसी फिल्में भी शामिल है।

एंटरटेनमेंट का तड़का

आजकल लोगों को रोमांटिक से ज्यादा माल मसाले वाली मूवी पसंद आती हैं। इस तरह की फिल्में लोग काफी देखते भी हैं। वहीं, फिल्म की दमदार स्टोरी और शानदार एक्टिंग से पुष्पा इतनी सुर्खियां बटोर रहा है। यह फिल्म फुल एंटरटेनमेंट पैकेज से भरा है।

प्रमोशन और मार्केटिंग

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही पुष्पा 2 का शानदार प्रमोशन और मार्केटिंग की है, जिससे लोगों के बीच इसको लेकर हाइप बन गई। वहीं, आज पुष्पा 2 छप्पर फाड़ कमाई कर रही है।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को जानने और पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: IMDb