महंगे Face Wash से नहीं, नेचुरल ग्‍लो के लिए इन चीजों से धोएं चेहरा


By Priyam Kumari03, Jan 2025 03:36 PMjagran.com

फेस वॉश

हम अक्सर अपनी स्किन केयर के लिए मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे की सफाई के लिए ये परफेक्ट च्वाइस होती है।

नेचुरल फेस वॉश

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही ऐसी कई घरेलू चीजें मौजूद हैं, जिसके इस्तेमाल से त्वचा साफ और हेल्दी बनी रहेगी। आइए जानते हैं फेस वॉश के नेचुरल विकल्पों के बारे में।

बेसन

अगर आपका फेस वॉश खत्म हो गया है, तो आप बेसन का फेस पैक बनाकर चेहरे को धो सकते हैं। बेसन में विटामिन बी के गुण होते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है।

शहद

शहर त्वचा को इन्फेक्शन से बचाता है और स्किन को मॉइस्चराइज करता है। शहर में एंटीऑक्सीडेंट और बैक्टीरियल भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसके उपयोग से चेहरे पर निखार आता है।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है। आप इसका नेचुरल क्लींजर के तौर पर करें। यह स्किन की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेती है। आप हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल जरूर करें। मुल्तानी मिट्टी को दही या गुलाब जल के साथ भी उपयोग कर सकते हैं।

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करते है और डेड स्किन को खत्म करने में मदद करता है। आप फेस वॉश की जगह दही का उपयोग कर सकते हैं।

टमाटर

टमाटर का रस चेहरे के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन-सी की मात्रा होती है, जो सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। टमाटर का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा पर ग्लो आता है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva