ब्राइड्समेड्स शादी में खूबसूरत दिखने के लिए पहनें Warina के रॉयल लहंगे


By Akshara Verma15, Jan 2025 04:42 PMjagran.com

Warina Hussain के रॉयल लहंगे

दुल्हन की फीमेल फ्रेंड्स को शादी में सबसे स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक लेना होता है। अगर आप भी दोस्त की शादी में सबसे स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो Warina Hussain के लहंगे आपके लिए बेस्ट है।

प्रिंटेड फ्लोरल लहंगा

शादी में सॉफ्ट के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह डिजाइनर ब्लाउज फ्लोरल लहंगा आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

डिजाइनर ब्लाउज लहंगा

Warina का यह लहंगा देखने में खूबसूरत लग रहा है। लड़कियां इस लहंगे को लाइट ज्वेलरी के साथ पहनकर गॉर्जियस लुक कैरी कर सकती हैं।

डिजाइनर कलियों वाला लहंगा

एक्ट्रेस ने पिंक कलर का लहंगा स्टाइल किया है। शादी में ब्राइड्समेड्स इस लहंगे के साथ टाइट बन और कर्ल्स हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती है।

ट्रेंडिंग फ्लोरल कढ़ाई वाला लहंगा

आप इस लहंगे को पहनकर महफिल की स्पॉट लाइट बन सकती हैं। यह लहंगे का डिजाइन स्लिम गर्ल्स को काफी एलिगेंट लुक देगा। इसका फ्लोरल डिजाइन काफी रॉयल लग रहा है।

वेलवेट लहंगा

सर्दियों की शादी में ब्राइड्समेड्स इस लहंगे को कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ब्लाउज डिजाइन काफी खूबसूरत लग रहा है। आप डार्क मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल के साथ इस लहंगे को पहनकर स्टाइलिश लुक ले सकती हैं।

डिजाइनर ब्लाउज प्रिंटेड लहंगा

एक्ट्रेस ने प्रिंटेड लहंगे के साथ डिजाइनर ब्लाउज को स्टाइल किया है। आप इस लहंगे में खूबसूरत लुक लेने के लिए टाइट बन हेयर स्टाइल और हैवी ज्वेलरी को पहन सकती हैं।

अट्रैक्टिव लहंगा

एक्ट्रेस के लहंगे की स्कर्ट काफी क्लासी और स्टाइलिश लुक दे रही है। साथ ही, लहंगे का ब्लाउज बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इस लहंगे को पहनकर एकदम मॉडल जैसा लुक ले सकती हैं।

ब्राइड्समेड्स शादी में खूबसूरत दिखने के लिए Warina Hussain के रॉयल लहंगे ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram(@warinahussain)