पार्टी हो या फिर कोई फंक्शन महिलाएं अपने आपको सबसे खूबसूरत दिखाने का मौका नहीं छोड़ती हैं। अगर आप भी किसी फंक्शन में जाने का प्लान कर रही हैं और आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपके लिए सेलेब्स के अनारकली सूट लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडियाज ले सकती हैं।
कियारा अडवाणी व्हाइट कलर की गोल्डन जरी वर्क अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप उनके इस लुक से आइडिया लेकर शानदार लग सकती हैं।
अगर आप किसी शादी में जाने के लिए हैवी सूट का तलाश में हैं, तो कृति सेनन की तरह ही जरदोजी वर्क एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट को स्टाइल करें। ऐसे सूट पहनकर आप महफिल की जान बन जाएंगी।
ब्लू कलर के ए लाइन अनारकली सूट में सोनाक्षी सिन्हा अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। इस तरह के सूट लुक को क्लासी बना देते हैं।
मृणाल ठाकुर पिंक कलर की प्रिंटेड अनारकली सूट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। आप भी अपने वॉडरोब में ऐसे सूट जरूर शामिल करें।
आप किसी फंक्शन में लाइट वेट सूट पहनना चाहती हैं, तो हुमा के इस लुक को रीक्रिएट जरूर करें। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का फ्लावर प्रिंट अनारकली सूट पहना है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।
इन दिनों चिकनकारी कपड़े काफी ट्रेंड में है। इस तरह के अनारकली सूट से आप भी आइडिया लेकर महफिल की जान बन सकती हैं।
फैशन से जुड़ी तमाम जानकारियों को जानने और पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram