क्या आप भी अपने दांतों को नेचुरली व्हाइट और साफ करना चाहते हैं? पीले दांत दिखने में गंदे लगते हैं और इनसे आपका कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता हैं। सबको साफ करने के लिए आज है आपको इसे हैक बताएंगे जिससे आपके दांत एकदम मोती की तरह चमकेंगे।
बेकिंग सोडा और पानी का मिक्सचर एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। इसे बनाने के लिए पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें। इससे दांतों की सफाई करें।
नमक और बेकिंग सोडा दोनों में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा में आधा चम्मच नमक मिलाएं। इसे ब्रश पर लगाएं और दांतों की सफाई करें। इससे न केवल दांत को साफ नहीं करता, बल्कि मुंह की बदबू को भी कम करता है।
अपने रेगुलर टूथपेस्ट में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला लें और ब्रश करें। इससे टूथपेस्ट की सफाई क्षमता बढ़ जाती है। यह दांतों के पीलेपन को कम करने में मदद करता है।
बेकिंग सोडा एक हल्का अब्रासिव है, जो दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक को हटाता है। इसका अल्कलाइन नेचर मुंह के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है, जिससे मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते।
बेकिंग सोडा का ज्यादा इस्तेमाल करने से दांतों की इनेमल को नुकसान हो सकता है। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें। ब्रश करते टाइम हल्के हाथों से मसाज करें ताकि दांतों की हेल्थ अच्छी हो।
अगर आपके मसूड़ों में कोई प्रॉब्लम है या मुंह में छाले हैं, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल न करें। इसके इस्तेमाल करने के बजाए आप अपने डॉक्टर की सलाह ले लें।
बेकिंग सोडा एक नेचुरल और असरदार उपाय है, जो दांतों को साफ और चमकदार बना सकता है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।