वज़न घटाने के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 4 तरह के तेल


By Ruhee Parvez30, Jan 2023 06:19 PMjagran.com

सेहत का दुश्मन नहीं तेल

तेल का सेवन हम सभी की सेहत के लिए ज़रूरी होता है। आमतौर पर धारणा यह है कि तेल शरीर का दुश्मन होता है, जबकि सच यह है कि सही तेल का सेवन शरीर को फायदा पहुंचा सकता है।

ज़ैतून का तेल

ऑलिव ऑयल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के जोखिम को कम करता है और वज़न बढ़ने नहीं देता। इसमें विटामिन-ई भी होता है, जो एक ज़रूरी विटामिन है। इसका उपयोग खाना बनाने के साथ सलाद ड्रेसिंग के लिए भी करते हैं।

नारियल का तेल

इस तेल का उपयोग खाने को पकाने में खूब किया जाता है, लेकिन फिर भी यह एक पॉपुलर पसंद नहीं है। नारियल का तेल मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस करता है।

तिल का तेल

यह तेल सेसामोल और सेसामिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, तिल का तेल वज़न घटाने और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह तेल डायबिटीज़ में भी लाभदायक साबित होता है।

कुसुम का तेल

Safflower oil, सैफ्लाउअर के फूलों से निकाला जाता है, जो हेल्दी होता है। इसका सेवन न सिर्फ वज़न को कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि इससे शरीर की सूजन, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल में सुधार भी होता है।

वज़न घटाना है तो इन तेलों से बनाएं दूरी

फिश ऑयल, फ्लेक्स ऑयल, पाम ऑयल और अखरोट का तेल खाने से बचना चाहिए अगर आप वज़न घटाना चाह रहे हैं। इन तेलों में कैलोरी की मात्रा काफी ज़्यादा होती है और स्मोकिंग पॉइंट भी कम होता है।