एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। क्या आप चाहती हैं कि संगीत फंक्शन में सब आपको ही निहारे? तो चिंता ना करें आज हम एक्ट्रेस के कुछ रॉयल एथनिक लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के खूबसूरत प्लाजो सूट के साथ बन हेयर स्टाइल कैरी किया हैं। यंग गर्ल्स संगीत फंक्शन पर एक्ट्रेस के इस डिसेंट लुक को कॉपी कर सकती हैं।
हल्के वेवी हेयर स्टाइल के साथ आप एक्ट्रेस के स्टाइलिश लहंगे को संगीत फंक्शन में पहन सकती हैं। यह लहंगा आपको एकदम रॉयल लुक देगा। साथ ही, सारे रिश्तेदार आपको देखते ही रह जाएंगे।
Wamiqa की सिंपल स्टाइलिश साड़ी गर्ल्स के साथ-साथ महिलाओं को भी क्लासी और अट्रैक्टिव लुक देगी। एक्ट्रेस ने साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए स्वीट-हार्ट ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक को बेहतरीन लुक दे रहा है।
एक्ट्रेस इस सिंपल रेड कलर के अनारकली सूट में स्टाइलिश लुक दे रही है। आप संगीत फंक्शन में खूबसूरत लुक के लिए कर्ली हेयर स्टाइल और सिल्वर झुमके स्टाइल कर सकती हैं।
Wamiqa की इस ड्रेस को आप शादी में भी पहनकर क्लासी और एलीगेंट लुक ले सकती हैं। इसका हैवी डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इस ड्रेस को हैवी ज्वेलरी के साथ कैरी करके लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
एक्ट्रेस की इस साड़ी को आप संगीत फंक्शन के साथ शादी में भी ग्लैमरस लुक लेने के लिए स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, मेसी बन हेयर स्टाइल आपके आउटफिट को बेहद अट्रैक्टिव लुक देगा।
संगीत फंक्शन में आप एक्ट्रेस के इन खूबसूरत एथनिक लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@wamiqagabbi)