Dusky Skin की महिलाओं पर खूब जचेंगे ये लिपस्टिक शेड्स


By Priyam Kumari21, Jan 2025 03:54 PMjagran.com

डस्की स्किन पर कौन-सी लगाएं लिपस्टिक

लिपस्टिक आपके मेकअप को पूरा करने का काम करता है। महिलाएं लिपस्टिक का चुनाव बड़े ही सोच-समझ कर करती हैं। मार्केट्स में कई तरह के लिपस्टिक शेड्स मिलते हैं, जिसे हमें अपनी स्किन टोन के हिसाब से खरीदनी चाहिए।

डस्की स्किन के लिए लिपस्टिक शेड्स

अगर आप लिपस्टिक खरीदने में कंफ्यूज हो जाती हैं और आपकी स्किन डस्की है, तो आज हम आपको डस्की स्किन के हिसाब से शेड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप ट्राई करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

चैरी रेड शेड

चैरी रेड कलर की लिपस्टिक डस्की स्किन की महिलाओं पर खूब जचती हैं। इस तरह की लिपस्टिक आप किसी भी खास मौके पर लगा सकती हैं। यह आपके लुक को ग्लैमरस बना देगा।

डार्क वाइन शेड

इस तरह की लिपस्टिक आप अपने कपड़ों के हिसाब से कर सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक लगाकर आप भीड़ में खूबसूरत और सबसे अलग नजर आएंगी।

मॉव पिंक शेड

इन दिनों मॉव पिंक शेड खूब ट्रेंड में है। इस तरह की लिपस्टिक डस्की स्किन की महिलाओं पर खूब जचती हैं। आप भी हर आउटफिट के साथ ऐसी शेड को चुन सकती हैं।

हॉट रेड शेड

डस्की स्किन वाली महिलाओं पर हॉट रेड शेड काफी अच्छी लगती हैं। आप अपने लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए ऐसी लिपस्टिक को चुनें।

ऑरेंज शेड

अगर आप सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आप आउटफिट के हिसाब से इस तरह की ऑरेंज शेड वाली लिपस्टिक को लगाएं।

ग्लॉसी लिप्स

आप अपने लिप्स को ग्लॉसी और शाइनी बनाना चाहती हैं, तो न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ ग्लोसी शेड लगा सकती हैं।

फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva