हल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। ये खूबसूरती निखारने के साथ-साथ हमारी सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ज्यादा हल्दी खाते हैं, तो इससे सेहत को कौन-से नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्दी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको डायरिया, गैस, पेट फूलने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
जो लोग पहले से खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, उन्हें हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा खाने से आपको परेशानी हो सकती है।
हल्दी की तासीर गर्म होती है, जिसका ज्यादा सेवन करने से लोगों को एलर्जी हो सकती है। इसके चलते त्वचा पर रैशेज, खुजली और सूजन की समस्या देखने को मिलती है।
हल्दी का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
गर्भवती महिलाओं को हल्दी का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह गर्भाशय की मांसपेशियों को उत्तेजित कर सकता है।
लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com