वामिका गब्बी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने यूनिक फैशन से सभी का दिल जीत लेती हैं। एक्टिंग के साथ ही लोग उनके स्टाइल स्टेटमेंट के भी दीवाने हैं।
एक्ट्रेस इंडियन आउटफिट में बेहद क्लासी लगती है, क्योंकि वह हर एथनिक के साथ स्टाइलिश और मॉडर्न ब्लाउज स्टाइल करती हैं।
चौड़े कंधे वाली लड़कियां अक्सर साड़ी या लहंगा के साथ ब्लाउज को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए वामिका के स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
साड़ी में डिसेंट लुक के लिए स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन पेयर कर सकती हैं। ऐसे डिजाइन चौड़े कंधे वाली लड़कियों के लिए बेस्ट है।
अगर आप शादी में लहंगा स्टाइल कर रही हैं, तो उसके साथ डीप नेक ब्लाउज पेयर करें। ऐसे ब्लाउज डिजाइन मार्केट में आसानी से आपको मिल जाएंगे।
अपने लुक को स्टाइलिश और हॉट बनाने के लिए साड़ी संग ऐसे इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट ब्लाउज पहनें। ब्लाउज में गले के पीछे फर की डिटेलिंग है, जो लुक को शानदार बना रहा है।
अगर आप लहंगा स्टाइल कर रही हैं, तो इस पर एक्ट्रेस की तरह वी नेक ब्लाउज स्टाइल करें। इस तरह डिजाइन चौड़े कंधे वाली महिलाओं पर खूब जचती हैं।
एक्ट्रेस ने साड़ी को मॉडर्न टच देने के लिए प्लंजिंग नेक फुल स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। इसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ लॉन्ग नेकलेस खूब जचेगा।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@wamiqagabbi)