टीवी शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली 48 की उम्र में भी काफी हसीन लगती हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक्स और फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
रुपाली गांगुली इंडियन आउटफिट में बहुत खूबसूरत दिखाई देती है। उनके पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आप भी उनकी इन साड़ियों को कॉपी करके गॉर्जियस नजर आ सकती हैं।
एक्ट्रेस पिंक कलर की रेडी टू वियर साड़ी में अप्सरा जैसी लग रही हैं। इस तरह की साड़ी पहनने में आसान होती है और गॉर्जियस लुक देती हैं। आप भी ऐसी साड़ी अपने वॉडरोब में शामिल करें।
48 प्लस महिलाएं एक्ट्रेस की तरह हसीन दिखने के लिए ग्रीन कलर की बांधनी साड़ी चुन सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।
अगर आप किसी खास मौके पर साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की ब्लू कलर की फैंसी साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी स्टाइल करें।
हर उम्र की महिला पर रेड कलर की साड़ी बहुत प्यारी लगती हैं। इस तरह की साड़ी शादी-फंक्शन के लिए बेस्ट है।
अगर आप शादी-पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो एक्ट्रेस जैसा खूबसूरत पाने के लिए गोल्डन कलर की हैवी बॉर्डर साड़ी को कॉपी करें।
महिलाओं को व्हाइट कलर बहुत पसंद होता है। अगर आप भी इस कलर की साड़ी की तलाश में हैं, तो अनुपमा के इस लुक को रीक्रिएट करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rupaliganguly)