हमारे पूरे शरीर पर बाल होते हैं। हर उम्र की महिलाएं अक्सर हाथ, पैर, आइब्रो, अपर लिप्स और अंडरआर्म्स के बाल रिमूव करवाती हैं। यह सभी चेहरे की खूबसूरत बढ़ाने में मदद करते हैं।
अपर लिप्स जब बढ़ते हैं, तो चेहरा थोड़ा अजीब लगने लगता है। हालांकि, अपर लिप्स बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। इसलिए इनका अधिक ख्याल रखना पड़ता है।
कई लड़कियां अपर लिप्स थ्रेड से बनवाती हैं, तो कई वैक्स का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें काफी दर्द भी होता है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपको भी दर्द महसूस हो, तो इन टिप्स और ट्रिक्स को जरूर ट्राई करें।
अपर लिप्स करवाते समय ध्यान रखें कि धागा केवल होंठों के ऊपर ही इस्तेमाल किया जाए। दरअसल, कई बार ब्यूटीशियन गालों के भी बाल निकाल देती है, जिससे चेहरे खराब हो सकता है।
अगर आप परफेक्ट अपर लिप्स चाहती हैं, तो तकनीक का पता होना जरूर है। अपर लिप्स करवाते समय हमेशा होंठों पर जीभ का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कोई बाल भी नहीं बचते हैं।
अपर लिप्स करवाते समय स्किन ड्राई नहीं होनी चाहिए। इसलिए हमेशा थ्रेडिंग से पहले मॉइश्चराइजर लगाएं।
कई लोगों को अपर लिप्स कराने के बाद स्किन ड्राई या रेडनेस हो जाती है, जिसके लिए सही क्रीम का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।
अगर आपको थ्रेडिंग में अधिक दर्द होता है, तो वैक्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे दर्द भी कम होता है और जल्दी से बाल साफ हो जाते हैं।
ब्यूटी टिप्स से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva