बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी 38 की उम्र में भी काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लगती हैं। वह अपने हॉट लुक्स से हर किसी को दीवाना बना देती हैं।
हुमा कुरैशी का फैशन और स्टाइल बेहद कमाल का है। अगर आप किसी मौके पर खास दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज से आइडिया ले सकती हैं।
पार्टी में हॉट दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं। इसमें एक्ट्रेस का लुक काफी प्यारा लग रहा है।
अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए थाई स्लिट ड्रेस को कॉपी करें। इस तरह की ड्रेस हर मौके पर खास लुक देती हैं।
दोस्त की शादी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, ऐसे प्रिंटेड लहंगा को स्टाइल करना न भूलें। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।
ऑफिस गोइंग वुमन के पास एक्ट्रेस जैसे प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट जरूर होना चाहिए। ऐसी ड्रेस आपके लुक को स्टाइलिश और क्लासी दिखने में मदद करेंगी।
हर उम्र की महिला को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी शादी-फंक्शन में जाने के लिए साड़ी की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट करें।
अपने लुक को स्टाइलिश और स्टनिंग बनाने के लिए वन शोल्डर ड्रेस एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। इस तरह की ड्रेस को अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@iamhumaq)