बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की वाइफ करीना कपूर खान काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है।
करीना कपूर जितने इंडियन आउटफिट में कमाल लगती हैं, उससे कहीं ज्यादा वेस्टर्न ड्रेस में ग्लैमरस नजर आती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी वेस्टर्न ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में करीना कपूर बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये लुक पार्टी या इवेंट के लिए एकदम बेस्ट है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट करें।
अगर आप नाइट पार्टी या डेट पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह शिमरी गाउन को कॉपी करें। इसमें आप काफी स्टाइलिश और गॉर्जियस नजर आएंगी।
गोल्डन कलर के को-ऑर्ड सेट में एक्ट्रेस काफी शानदार दिखाई दे रही हैं। ऐसी ड्रेस फैंसी पार्टी या कॉकटेल पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
हर उम्र की महिला पर डेनिम ड्रेस खूब जचती हैं। ऑफिस गोइंग वुमन इस तरह की ड्रेस पहनकर क्लासी और बॉसी लुक पा सकती हैं।
यंग गर्ल्स पर बॉडीकॉन ड्रेस बहुत बेहतरीन लगती है। ऐसी ड्रेस हर तरह की पार्टी में चार चांद लगने के लिए एकदम परफेक्ट है। आप इसे अपने वॉडरोब में शामिल करें।
ऑफिस गोइंग वुमन के पास ब्लेजर सेट जरूर होना चाहिए। इसमें आपका लुक क्लासी और एलिगेंट नजर आएगी। एक्ट्रेस इस ड्रेस में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kareenakapoorkhan)