वेट लॉस के लिए वॉक करना चाहिए या सीढ़ियां? जानें  


By Farhan Khan19, May 2024 02:54 PMjagran.com

वजन बढ़ने की समस्या

आजकल ज्यादातर लोग ज्यादा वजन की समस्या से जूझ रहे हैं। अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए हर कोई व्यायाम करना चाहता है।

सीढ़ी चढ़ें या पैदल चलें

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वेट लॉस के लिए वॉक करना चाहिए या सीढ़ियां चढ़नी चाहिए, जानें।

कैलोरी बर्न

आपने अक्सर देखा ही होगा, सीढ़ियां चढ़ने से आपके दिल धड़कने की गति तेजी से बढ़ती है, जिससे आप कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

मजबूत मसल्स

सीढ़ियां चढ़ने से न सिर्फ आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि यह आपके नितंब और कोर की मसल्स को भी मजबूत करता है।

समय की बचत

पैदल चलने के लिए आपको ज्यादा समय निकालना पड़ सकता है, इसके लिए आपको कम से कम 1 घंटे के आसपास का समय चाहिए, और वहीं सीढ़ियां चढ़ने में काफी कम समय लगता है।

सीढ़ियों का इस्तेमाल करें

ऑफिस में लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से आप न सिर्फ व्यायाम कर सकते हैं, बल्कि समय की भी बचत कर सकते हैं।

पैदल चलें

कई लोगों को घुटने या जोड़ों में दर्द की समस्या वाले लोगों के लिए सीढ़ियां चढ़ना बहुत ही मुश्किल हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए पैदल चलकर ही वजन कम करना एक बेहतर विकल्प है।

शारीरिक क्षमता के अनुसार करें

सीढ़ियां चढ़ना और पैदल चलना दोनों ही वजन कम करने के लिए बेहतरीन व्यायाम हैं। आप अपने फिटनेस लेवल और शारीरिक क्षमता के अनुसार इन दोनों व्यायामों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

नियमित व्यायाम और बैलेंस डाइट ही वजन कम करने का सबसे कारगर तरीका है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com