इस मूलांक के लोग फ्लर्टिंग में होते हैं सबसे आगे


By Farhan Khan19, May 2024 01:46 PMjagran.com

अंक शास्त्र

अंक शास्त्र, ज्योतिष की एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के बारे में बहुत से खुलासे करती है।

जन्मतिथि से खुलता है राज

अगर ये पता करना है कि व्यक्ति का व्यवहार कैसा होगा और वो किस क्षेत्र में अपना करियर बनाएगा तो यह जन्म तिथि से पता किया जा सकता है।

मूलांक 6

आज हम आपको 6 मूलांक के बारे में बताएंगे, जो फ़्लर्टिंग के मामले में सबसे आगे होते हैं और कभी किसी से नहीं डरते। आइए इस मूलांक के बारे में जानें।

जिम्मेदार वाली प्रवृत्ति

जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। ये लोग काफी जिम्मेदार प्रवृत्ति के होते हैं।

प्रेम, सद्भाव और सौंदर्यता

मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और ये ग्रह लोगों के जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौंदर्य और एकता लेकर आता है।

घुलना-मिलना पसंद

मूलांक 6 के जातक स्वभाव से काफी जिम्मेदार, रचनात्मक और बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें लोगों के साथ घुलना-मिलना पसंद होता है।

देखभाल करने में माहिर

ये लोग देखभाल में काफी माहिर होते हैं। ध्यान चाहे खुद का रखना हो या फिर किसी और का यह सभी की अच्छी तरह देखभाल करते हैं।

फ्लर्ट करना पसंद

इस मूलांक के लोगों को फ्लर्ट करना पसंद होता है। इसके अलावा विपरीत लिंग वाले इनके आकर्षक स्वभाव के कारण इनकी ओर खिंचे चले आते हैं।

मूलांक 6 वाले लोग निडर भी होते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com