खरमास खत्म होने के बाद से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि जनवरी 2025 में कितने दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा?
पंचांग के अनुसार, खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर 2024 को हुई थी। वहीं, इसका समापन 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति को हुआ।
मकर संक्रांति पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर दिए हैं। इसी दिन से शादियों का सीजन शुरू हो गया। खरमास खत्म होने के बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है।
इस महीने में विवाह कि लिए 10 दिन शुभ मुहूर्त है। वहीं, फरवरी से लेकर 09 जून तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।
साल 2025 के जनवरी महीने की 16, 17, 19 और 20 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। इस दिन शादी-विवाह करने से रिश्ते मजबूत रहते हैं।
21, 22, 23 और 24 जनवरी को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। इन तारीखों पर विवाह करने से वैवाहिक रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।
26 जनवरी 2025 को द्वादशी तिथि और नक्षत्र मूल है। वहीं, 27 जनवरी को त्रयोदशी तिथि और मूल नक्षत्र है। इस दिन शादी करना शुभ होगा।
शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुप्त करना शुभ होता है। इसके लिए किसी मंदिर या गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न या धन का दान करें। इससे विवाह के योग बनते हैं।
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ