सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना बहुत जरूरी है। विटामिन्स हमें कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। खासतौर पर विटामिन-ई कई रोगों से बचाने में मदद करता है।
पालक में आयरन, पोटैशियम और कई विटामिन्स मौजूद होते हैं। यह विटामिन-ई का मुख्य स्रोत है।
इस फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन-ई पाया जाता है। इसलिए यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
बादाम विटामिन-ई का रिच सोर्स है। शरीर में इसकी कमी न हो इसके लिए आप नियमित रूप से बादाम का सेवन कर सकते हैं।
ब्रोकली में भी विटामिन-ई पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है।
सूरजमुखी के बीज में विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में होता है। अगर आपको बाल झड़ने और ड्राई स्किन की समस्या है, तो नियमित रूप से खाने में सीमित मात्रा में इसके बीज को शामिल कर सकते हैं।
पपीते में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में इस विटामिन की कमी को दूर कर सकता है।