तेजी से मोटापा घटाने के लिए पानी में भिगोकर खाएं ये चीजें


By Farhan Khan25, Oct 2023 02:56 PMjagran.com

मोटापा

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बन गई है।

खतरनाक बीमारियां

मोटापा के कारण लोग कई खतरनाक बीमारियों के शिकार तक हो जाते हैं। क्या आप भी मोटापे से परेशान है?

खाएं ये चीजें

ऐसे में आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर मोटापे को कम कर सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।

अलसी के बीज

ओमेगा-3 से भरपूर अलसी के बीज को रात में भिगोकर रख दें, सुबह के वक्त इसे खाली पेट खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है।

खसखस

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाले खसखस को रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से वजन घटाने में सहायता मिलती है।

मुनक्का

भीगे हुए मुनक्के को सुबह खाली पेट खाने से भी वजन मेंटेन रहता है। ये मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।

बादाम

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हुए भीगे हुए बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, आप इसे भी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अखरोट

भीगे हुए अखरोट को सुबह खाली पेट खाने से जल्दी भूख नहीं लगती, इससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com