दांत को सफेद रखने के लिए हल्दी में मिलाकर लगाएं ये चीज


By Ashish Mishra25, Oct 2023 02:33 PMjagran.com

दांतों पर पीलापन

अक्सर लोगों के दांतों पर पीलापन आ जाता है। आइए जानते हैं कि इसे दूर करने के लिए हल्दी के अलावा किन चीजों के उपयोग कर सकते हैं?

हल्दी

इसमें कई तरह औषधीय गुण होते हैं। इसके उपयोग से दांतों का पीलापन दूर होने लगता है और दांत सफेद हो जाते हैं।

हल्दी के नारियल का तेल

दांतों को सफेद करने के लिए हल्दी में नारियल का तेल मिलाकर लगाना चाहिए। इससे मुंह से आ रही दुर्गंध भी दूर होने लगती है।

बेकिंग सोडा

हल्दी पाउडर में बेकिंग सोडा और नारियल का तेल मिलाकर लगाने से दांत सफेद होने लगते हैं। इसे प्रक्रिया को कुछ दिनों तक लगातार करना चाहिए।

ब्रश करना

आप हल्दी, बेकिंग सोडा और नारियल के तेल से तैयार किए गए पेस्ट को ब्रश के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से दांतों का पीलापन दूर होने लगता है।

पुदीना का रस

हल्दी के पाउडर में पुदीने का का रस मिलाकर दांत पर लगाएं। ऐसा करने से पीलापन दूर होने लगता है।

बैक्टीरिया होंगे खत्म

हेल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है। यह बैक्टीरिया को खत्म करके दांतों को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है।

दांत के दर्द से छुटकारा

हल्दी को दांत में लगाने दर्द खत्म होने लगता है। यह ओरल कैंसर को रोकने में भी मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ