केला हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को मजबूती देते हैं।
केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम, आयरन, फोलेट, विटामिन आदि पाए जाते हैं। ये तत्व कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करते हैं।
लेकिन रात में इसका सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रात में केले का सेवन करने से बचना चाहिए।
केले का सेवन रात के समय करने पर पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से पेट में गैस, सूजन आदि की समस्या हो सकती है।
डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को रात के समय केले का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।
रात के समय इसका सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है।
कई लोगों को केला खाने के बाद एलर्जी होने लगती है। ऐसे लोगों को केले का सेवन करने से बचना चाहिए। कई लोगों को केला खाने के बाद सूजन की शिकायत होती है।
इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है इसलिए रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसे पचाने में शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM