अक्सर लोग चोहते हैं, कि उनके चेहरे पर ग्लो बना रहे। इसके लिए डाइट पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि किस विटामिन से चेहरे पर निखार आता है?
शरीर को हेल्दी रखने और चेहरे पर चमक बरकरार रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
सभी विटामिन का अलग-अलग काम होता है। कई विटामिन ऐसे होते हैं, जो चेहरे पर निखार लाने में मदद करते हैं। इससे स्किन पर चमक आ जाती है।
शरीर में विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा होने पर चेहरे पर निखार आता है। इसके अलावा, यह चेहरे को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
शरीर में विटामिन ई स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार है। इस विटामिन की पर्याप्त मात्रा होने पर चेहरे पर सूखापन नहीं होता है।
अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो विटामिन ई युक्त चीजों को खाएं। इसे खाने से चेहरे से दाग-धब्बे दूर होने लगते हैं और निखार आने लगता है।
शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर डाइट में बादाम, अखरोट, पालक, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, अंडे, एवोकाडो और को शामिल करना चाहिए।
अगर आप विटामिन ई की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो कीवी जरूर खाएं। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई होता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है।
स्किन को हेल्दी रखने वाली विटामिन के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ